पीएम किसान: अगर आपके स्टेटस में लिखा है ऐसा तो जरूर आएगा पैसालाइव हिन्दुस्तान, Vnita Kasnia Punjab LTS Modified: Mon, Dec 14 2020. 12:28 LTS पीएम किसान सम्मान निधि की सातवीं किस्त का करोड़ों किसानों को बेसब्री से इंतजार है। एक दिसंबर से 31 मार्च के बीच आने वाली 2000 रुपये की किस्त अबतक नहीं आई है। गेहूं की बुवाई कर चुके किसानों को अब इस रकम की सख्त जरूरत है ताकि वो अपनी फसल को खाद-पानी दे सकें। ऐसे में करीब इस योजना के 11 करोड़ 39 लाख लाभार्थी बार-बार पीएम किसान के पोर्टल पर अपना स्टेटस चेक कर रहे हैं और उन्हें निराशा हाथ लग रही है। निराश मत हों। अगर आपके स्टेटस में FTO is Generated and Payment confirmation is pending या Rft Signed by State Government लिखकर आ रहा है तो यह तय है कि इस हफ्ते या देर-सवेर आपके खाते में 2000 रुपये जरूर गिरेंगे। अगर आप स्टेटस नहीं चेक कर पा रहे हैं तो हम बताते हैं वह तरीका...ऐसे जानें आपको अबतक कितनी किस्त मिलीपहले पीएम किसान (PM Kisan) की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।यहां आपको राइट साइड पर 'Farmers Corner' का विकल्प मिलेगायहां ‘Beneficiary Status' के ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां नया पेज खुल जाएगा।नए पेज पर आधार नंबर, बैंक खाता संख्या या मोबाइल नंबर में से किसी एक विकल्प को चुनिए।आपने जिस विकल्प का चुनाव किया है, उसका नंबर भरिए। इसके बाद 'Get Data' पर क्लिक करें।यहां क्लिक करने के बाद आपको सभी ट्रांजेक्शन की जानकारी मिल जाएगी। यानी कौनसी किश्त कब आपके खाते में आई और किस बैंक अकाउंट में क्रेडिट हुई। यह भी पढ़ें: PM Kisan Samman Nidhi: 2000 रुपये की किस्त लेकर फंस गए 2.30 लाख किसानसातवीं किस्त से जुड़ी जानकारी भी आपको यहां मिल जाएगी। यह भी पढ़ें: PM Kisan: जेब से बिना खर्च किए मोदी सरकार से पाएं 36000 रुपये सलाना ,,

Comments