, तेलंगाना के करीमनगर के एक अन्य किसान (Farmer) ने खेती के प्रति लगन, नई सोच और प्रयोगधर्मिकता का उदाहरण पेश किया है. By समाजसेवी वनिता कासनियां पंजाब, उन्होंने चावल की ऐसी किस्म की खोज की है जिसमें खाने के लिए उसे पकाए जाने की जरूरत नहीं होगी. चावल को कुछ देर के लिए पानी में भिगो देना ही काफी होगा. अगर आप गरमागरम चावल (Rice) खाना चाहते हैं तो उसे गर्म पानी में भिगो सकते हैं. अन्यथा सामान्य पानी से भिगोकर खाने पर भी चावल उसी तरह तैयार हो जाता है.करीमनगर के श्रीराममल्लापल्ली गांव के किसान श्रीकांत का कहना है कि उसे एक बार असम (Assam) जाने का मौका मिला था. जहां चावल की ऐसी किस्म के बारे में पता चला जो बिना पकाए ही खाया जा सकता है. उन्होंने गुवाहाटी विश्वविद्यालय से संपर्क करके चावल की इस अनूठी प्रजाति के बारे में जानकारी ली. पता चला कि असम के पहाड़ी इलाकों में कुछ जनजातियां इस तरह का धान पैदा करती हैं, जिसे खाने के लिए पकाने की जरूरत नहीं होती.हाई फाइबर से युक्त है यह चावलपहाड़ी जनजातीय इलाकों में इस किस्म के चावल को बोकासौल नाम से जाना जाता है. चावल की इस किस्म को सेहत के लिए बेहद गुणकारी माना जाता है. इस चावल में 10.73% फाइबर और 6.8% प्रोटीन मौजूद है. किसान श्रीकांत ने बताया कि इस चावल को गुड़ केला और दही के साथ खाने से स्वाद लाजवाब होता है.आधे एकड़ में 5 बोरी चावल का उत्पादनश्रीकांत असम के जनजातीय इलाके से इस किस्म के चावल के बीज लेकर आए थे. 12वीं शताब्दी में असम में राज करने वाले अहम राजवंश को बोकासौल चावल बहुत पसंद था लेकिन बाद में चावल की दूसरी प्रजातियों को मांग बढ़ती चली गई. किसान श्रीकांत ने बताया कि लगभग विलुप्त हो चुकी चावल की इस किस्म को विकसित करने का फैसला उन्होंने लिया और आधा एकड़ खेत में उसकी बुवाई कर दी. श्रीकांत को उम्मीद थी कि आधे एकड़ में करीब 5 बोरी चावल का उत्पादन हो जाएगा. दूसरी प्रजातियों के बराबर ही इस धान की फसल 145 दिनों में तैयार हो जाती है.क्यों उपयोगी है यह चावलश्रीकांत ने कहा कि आधुनिक युग में इस चावल की उपयोगिता को समझा जा सकता है. खासकर जब रसोई गैस की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं. उन्होंने बताया कि कृषि विशेषज्ञ सुभाष पालेकर उनके लिए प्रेरणा हैं, जिन्होंने प्राकृतिक कृषि का आविष्कार किया. ऐसी तकनीक विकसित की है, जिसमें कृषि (Agriculture) के लिए न ही किसी रासायनिक कीटनाशक (Chemical pesticides) का उपयोग किया जाता और न ही बाजार से अन्य औषधियां खरीदने की आवश्यकता पड़ती है.विटामिन-डी वाला गेहूं-चावलराष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर छात्रों और युवा पीढ़ी को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद के एक किसान का उदाहरण दिया था. उन्होंने कहा था कि विज्ञान को आगे बढ़ाने के लिए प्रयोगशालाओं को जनहितकारी बनने की तरफ कदम आगे बढ़ाने होंगे. दरअसल वो किसान हैं हैदराबाद के वेंकट रेड्डी, जिनसे प्रेरणा लेने की बात स्वयं पीएम ने कही.पीएम मोदी ने तेलंगाना के किसान पद्मश्री चिंतला वेंकट रेड्डी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम में जिक्र किया था. उन्होंने कहा था कि विटामिन-डी की कमी से होने वाली बीमारियों और समस्याओं के बारे में विचार करते हुए कड़े परिश्रम, रिसर्च और परीक्षणों के माध्यम से पद्मश्री वेंकट रेड्डी ने गेहूं और चावल की ऐसी किस्म को विकसित की जो विटामिन-डी से युक्त है. इस तरह उन्होंने विटामिन-डी की कमी से होने वाली समस्याओं का समाधान किया है.
Another farmer from Karimnagar in Telangana has presented an example of passion, new thinking and experimentalism towards farming. By philanthropist Vanita Kasani Punjab, she has discovered such a variety of rice in which it will not need to be cooked to eat. Soaking rice in water for some time will be enough. If you want to eat hot rice then you can soak it in hot water. Otherwise rice is prepared in the same way even when soaked with normal water.
Shrikant, a farmer of Srirammalapalli village in Karimnagar, says that he once had the opportunity to go to Assam (Assam). Where it came to know about such a variety of rice that can be eaten without being cooked. He contacted Guwahati University to get information about this unique species of rice. It turned out that some tribes in the hilly areas of Assam produce such a paddy, which does not need to be cooked to eat.
This rice is rich in high fiber
In the hilly tribal areas, this type of rice is known as Boksaul. This variety of rice is considered very beneficial for health. This rice contains 10.73% fiber and 6.8% protein. Farmer Shrikant told that eating this rice with jaggery banana and curd makes the taste wonderful.
Production of 5 bags of rice in half an acre
Srikanth brought rice seeds of this variety from the tribal area of Assam. The important dynasty, which ruled Assam in the 12th century, loved Bokasoul rice but later the demand for other species of rice increased. Farmer Shrikant told that he decided to develop this variety of almost extinct rice and sowed it in half an acre field. Srikanth hoped that about 5 sacks of rice would be produced in half an acre. Like other species, this paddy crop is ready in 145 days.
Why is this rice useful
Shrikant said that the utility of this rice can be understood in the modern era. Especially when the prices of LPG are continuously increasing. He told that agriculture expert Subhash Palekar is an inspiration for him, who invented natural agriculture. Such technology has been developed, in which neither chemical pesticides are used for agriculture nor there is any need to buy other medicines from the market.
Vitamin-D wheat-rice
Prime Minister Narendra Modi gave an example of a farmer from Hyderabad while addressing the students and the younger generation on National Science Day. He had said that to take science forward, laboratories have to take steps towards becoming public welfare. Actually, they are farmers Venkat Reddy of Hyderabad, from whom the PM himself said to take inspiration.
PM Modi mentioned the Padmashree Chintala Venkata Reddy farmer of Telangana in the 'Mann Ki Baat' program. He had said that Padmashree Venkat Reddy developed such a variety of wheat and rice which is rich in vitamin-D, through hard work, research and trials considering the diseases and problems caused by vitamin-D deficiency. . In this way, they have solved the problems caused by vitamin-D deficiency.
Comments
Post a Comment